{"_id":"6ac16bca19a99c6f73093b25","slug":"students-health-checked-at-school-referred-for-treatment-jind-news-c-199-1-jnd1005-161456-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्कूल में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा, इलाज के लिए किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्कूल में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा, इलाज के लिए किया रेफर
विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच करते हुए डॉ। स्रोत संस्थान।
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक करीब 400 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी उझाना की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
स्वास्थ्य जांच के दौरान विद्यार्थियों में दंत रोग, दृष्टि संबंधी समस्या, त्वचा रोग सहित जन्मजात और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की स्क्रीनिंग की गई। इसमें हृदय रोग, मोतियाबिंद और डाउन सिंड्रोम आदि की जांच शामिल रही। जरूरत के अनुसार कुछ विद्यार्थियों के रक्त की जांच भी की गई। जांच में जिन बच्चों को आगे उपचार की आवश्यकता मिली, उन्हें उचित उपचार के लिए रेफर किया गया।
डॉ. अरुण ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों को आवश्यकता के अनुसार निशुल्क उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. शिवानी, फार्मेसी अधिकारी सुखविंदर, अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।