आईटीआई में दाखिले को लेकर पांचवीं काउंसिलिंग के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पांचवीं काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों से तीन नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उसे अब बढ़ाकर 21 नवंबर तक कर दिया गया है। पांचवीं काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए विद्यार्थी अब 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने बताया कि अभी आईटीआई में चौथी मेरिट लिस्ट के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। चौथी मेरिट लिस्ट में नाम आने विद्यार्थियों के पास 18 नवंबर तक दाखिला फ ीस जमा करवाने का समय रहेगा। वहीं विद्यार्थियों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। इसके बाद पांचवीं काउंसिलिंग के लिए दाखिला प्रक्रि या जारी होगी। पांचवीं काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए पहले विद्यार्थी तीन नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पांचवीं काउंसिलिंग नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसमें कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगा। पांचवीं काउंसिलिंग के लिए खाली सीटों का ब्योरा 21 नवंबर को जारी किया जाएगा। 22 व 23 नवंबर को विकल्प के संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 24 नवंबर को मेरिट सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद 24 से 26 नवंबर तक आईटीआई स्तर पर विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच और फीस भरने का समय रहेगा।