फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students can apply for PG admissions till 26th

Jind News: पीजी दाखिलों के लिए विद्यार्थी 26 तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students can apply for PG admissions till 26th
जींद। जिले के स्नातक विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। रविवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 26 जुलाई तक प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

सरकारी और निजी महाविद्यालयों में एमए, एमकॉम, एमएससी सहित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय पीजी कॉलेज जींद, हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद, केएम राजकीय कॉलेज नरवाना, एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना, आरजीएसडी कॉलेज फॉर वूमेन नरवाना सहित जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक कॉलेजों में पीजी कक्षाएं संचालित होती हैं। इन संस्थानों में विभिन्न विषयों की सैंकड़ों सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यार्थी 18 से 28 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में अपने दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करा सकेंगे। यदि आवेदन में कोई त्रुटि मिलती है तो अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से उसमें संशोधन कर सकेंगे। 30 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 31 जुलाई से दो अगस्त तक प्रथम चरण की काउंसलिंग के दौरान फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि पहले चरण के बाद सीटें खाली रहती हैं तो तीन अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद चार अगस्त को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिससे नए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे और पहले से आवेदन करने वाले आवश्यक संशोधन कर पाएंगे।

पांच से 11 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश दिए जाएंगे, जबकि 12 से 18 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed