फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students at CRSU saw Dr. bhimrao ambedkar movie

Jind News: सीआरएसयू में छात्रों ने देखी डाॅ. भीमराव आंबेडकर फिल्म

Thu, 11 Apr 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Students at CRSU saw Dr. bhimrao ambedkar movie
सीआरएसयू में डाॅ. भीम राव आंबेडकर फिल्म देखते छात्र।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर फिल्म देखी। फिल्म के माध्यम से छात्रों को बाबा साहेब के जैसे संघर्ष करने की प्रेरणा दी गई। फिल्म में बाबा साहेब की ओर से किए गए संघर्षों, विशेष तौर पर नारी उत्थान, दलित के साथ होने वाले शोषण एवं अन्य पीड़ित वर्गों के उत्थान और तमाम विपरित परिस्थितियों से जूझते हुए बाबा साहब के राष्ट्र निर्माण में योगदान को दर्शाया गया है, जिसमें सैंकड़ों छात्रों ने बहुत ही रूचि के साथ संपूर्ण फिल्म को देखा और उससे प्रेरणा प्राप्त की। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह ने बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन में आने वाले संघर्षों पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को उन्नति और सामाजिक समरसता का माध्यम माना। उन्होंने बाबा साहेब की उपलब्धियों व उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के कार्यों और सामाजिक परिवर्तनों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed