Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Student organizations demonstrated for creating UMC during online examination in CRSU
{"_id":"61365b4b8ebc3e743c1e4096","slug":"student-organizations-demonstrated-for-creating-umc-during-online-examination-in-crsu-jind-news-rtk623172082","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान यूएमसी बनाने पर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान यूएमसी बनाने पर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीआरएसयू में प्रदर्शन करते छात्र संगठन के नेता। संवाद
- फोटो : Jind
Link Copied
चौधरी रणबीर सिंह विवि में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान यूएमसी बनाए जाने पर सोमवार को छात्र संगठन इनेसो और एसएफआई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों संगठनों ने कहा कि विवि द्वारा गलत तरीके से यूएमसी बनाई जा रही है। वहीं प्रदर्शन के दौरान इनसो ने दूसरे छात्र संगठन पर सरकार का पक्ष लेते हुए विरोध करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान इनसो ने विवि के गेट पर ताला जड़कर नारेबाजी।
विज्ञापन
इनसो ने जिला चेयरमैन दीपक देशवाल के नेतृत्व में छात्रों की मांगों को लेकर सीआरएसयू के गेट पर ताला जड़ दिया। दीपक देशवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन फर्जी यूएमसी बनाकर छात्रों के भविष्य को खराब करने की कोशिश कर रही है। सबसे ज्यादा केस इसी विवि में केस बने हैं। देखने की बात यह है कि यह विश्वविद्यालय सबसे छोटा है और यूएमसी सबसे ज्यादा। विश्वविद्यालय छात्रों को जानबूझकर प्रताड़ित कर रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि अब ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवार के पीछे शीशा लगाने का नोटिस निकाल दिया गया है। छात्र मांग करते हैं कि इसका आकार छोटा हो और विवि खुद उपलब्ध करवाए। बेवजह छात्रों पर आर्थिक बोझ नहीं डाला जाए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलकर छात्रों को किए जा रहे मानसिक प्रताड़ना से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर राजेश रंधावा, रोहित बिघानिया, अनूप खटकड़, गोविंद अहिरका, आशीष अहिरका व अजय खर्ब मौजूद रहे। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल डीएसपी पुष्पा खत्री व सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार की देखरेख में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।