फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strict action will be taken against stubble burning: DC

पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

Tue, 15 Oct 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 15 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against stubble burning: DC
जींद। अगर कोई किसान पराली को जलाते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात कहते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पराली जलाने पर पूर्ण पाबंदी लगाने व ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को जलाने से जमीन खराब हो रही है। इससे न केवल जमीन में रहने वाले मित्र कीट खत्म हो जाते हैं, बल्कि पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। धुआं हवा में घुलकर उसे विषैला बना देता है। इसके कारण वह बीमारी का कारण भी बनता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से किसान न केवल धान की फसल के अवशेष का प्रबंधन कर सकते हैं, बल्कि अपनी गेहूं की फसल बिजाई के समय होने वाले खर्च को भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान सुपर सीडर की मदद से फसल अवशेष के प्रबंधन के साथ गेहूं की बुवाई कर सकते हैं। इसकी मदद से फसल अवशेष पूरी तरह भूमि में मिल जाते हैं, जिससे खेत की उर्वरा शक्ति में इजाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed