Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Straw-laden trolley came under the grip of 11 thousand volt wires, three laborers died due to electrocution
{"_id":"612fc3d78ebc3ec62c74dd3d","slug":"straw-laden-trolley-came-under-the-grip-of-11-thousand-volt-wires-three-laborers-died-due-to-electrocution-jind-news-rtk622689599","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार वोल्ट के तारों की चपेट में आई भूसे से लदी ट्रॉली, करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार वोल्ट के तारों की चपेट में आई भूसे से लदी ट्रॉली, करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमजद का फाइल फोटो
- फोटो : Jind
Link Copied
गांव मलार में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। तूड़े (भूसे) से लदी ट्रॉली 11 हजार वोल्ट के तारों की चपेट में आ गई, जिससे करंट लगने के कारण तीनों को अपनी जान गंवानी पड़ी। तीनों पानीपत जिले के निवासी थे। इनकी पहचान गांव गढ़ी बेसर निवासी आमिर (25), अमजद (27) व गांव राणा माजरा निवासी मोमिन (23) के रूप में हुई है। वहीं गांव गढ़ी बेसर निवासी निजवान नामक दो युवकों को करंट का झटका लगा, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि पानीपत के गढ़ी बसेरा गांव निवासी एक ही परिवार के 12 लोग तूड़े का व्यापार करने वाले व्यक्ति के यहां काम करते हैं। व्यापारी अलग-अलग जगहों से तूड़ा खरीदकर उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेचता है। मजदूर मंगलवार शाम को ट्रॉली में तूड़ा लादने के लिए गांव मलार आए हुए थे। बुधवार को मजदूर एक खेत में रखे तूड़े को ट्रॉली में लादकर लौट रहे थे। रास्ता कच्चा होने के कारण ट्रॉली धंस गई। जिस जगह पर ट्रॉली धंसी थी वहां पर ऊपर से 11 हजार वोल्ट के तार गुजर रहे थे। मजदूर ट्रॉली को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे तो वह ऊपर से गुजर रहे तारों से छू गई। तूड़ों को ढंकने के लिए बांधे गए तिरपाल के गीला होने के कारण उसमें करंट आ गया। करंट लगने से ट्रॉली को खींच रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो मजदूरों को करंट का झटका लगा, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मोमिन का फाइल फोटो- फोटो : Jind
आमिर का फाइल फोटो।- फोटो : Jind
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।