Jind: जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश का बयान, बड़ों व परमात्मा के आशीर्वाद से लड़ूंगी चुनाव
विनेश फोगाट के इस चुनावी मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। खासकर इसलिए क्योंकि वह खेल जगत से राजनीति में कदम रखने वाली बड़ी शख्सियत हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने अपने बड़ों और परमात्मा के आशीर्वाद को अपनी चुनावी सफलता का आधार बताया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए विनेश ने कहा कि बड़ों के बिना और परमात्मा के बिना हम कुछ नहीं कर सकते। पहले भी उन्होंने मुझे जिताया था, अब भी वही लोग जीत दिलाएंगे। इनके बिना हम कुछ नहीं हैं।
#WATCH जींद, हरियाणा: जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, "...बड़ों के बिना, परमात्मा के बिना हम कुछ नहीं कर पाए तब भी उन्होंने जिताया था अब भी वहीं लोग जीताएंगे। इनके बिना हम कुछ नहीं है... जो मेहनत करेगा ये लोग उन्हें आशीर्वाद देंगे...… https://t.co/591ygjagX6 pic.twitter.com/gDcst9V0Bc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2024विज्ञापन
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि जो मेहनत करेगा, उसके साथ लोगों का आशीर्वाद हमेशा रहेगा। महिलाओं की उम्मीदें मुझसे जुड़ी हैं, और मैं उन्हें आश्वस्त करती हूं कि उनके हक और अधिकारों के लिए सबसे पहले मैं खड़ी रहूंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब न चाहते हुए भी कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बड़ों के आशीर्वाद से यह फैसला लिया है।
किसान नेता आजाद पालवा ने बैलों की जोड़ी के साथ निकाला रोड शो
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और किसान नेता आजाद पालवा ने अपने चुनाव प्रचार का अनोखा और देशी तरीका अपनाया। उन्होंने बैलों की जोड़ी और हल के साथ पद यात्रा निकालकर क्षेत्र में रोड शो किया, जिसने ग्रामीण जनता का खूब ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद आजाद पालवा ने उपमंडल कार्यालय उचाना पहुंचकर विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
इस अनोखे रोड शो के दौरान पालवा ने किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपनी जमीनी जुड़ाव और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही। बैलों की जोड़ी और हल लेकर चलने से उन्होंने किसान जीवन और कृषि संस्कृति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।