फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State-level archery championship kicks off; female archers take aim.

Jind News: राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप का आगाज, महिला तीरंदाजों ने साधा लक्ष्य

Wed, 07 Oct 2026 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
State-level archery championship kicks off; female archers take aim.
फोटो 06जेएनडी25-41वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एवं जूनियर महिला आर्चरी चैंपियनशिप पहुंचे ​खिलाड़ी औ
जींद। इंडस ग्लोबल अकेडमी किनाना में मंगलवार को 41वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एवं जूनियर महिला आर्चरी चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ हुआ। हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं महिला तीरंदाजों ने अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लिया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाने साधकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु, महासचिव एडवोकेट राम निवास हुड्डा और कोषाध्यक्ष सुभाष श्योराण के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में सीनियर और जूनियर वर्ग की खिलाड़ियों के बीच विभिन्न स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, एकाग्रता और अनुशासन के साथ लक्ष्य साधे। मैदान में तीरंदाजों के सटीक निशानों के बीच प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश की महिला तीरंदाजों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराना और तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न वर्गों के मुकाबलों के परिणाम जारी होंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इंडस ग्लोबल अकेडमी की ओर से इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कोऑर्डिनेटर प्रवीण परूथी, प्राचार्य डॉ. संजीव तायल और मुख्याध्यापक जेएस सारंग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed