फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State Election Commissioner held meeting with district officials regarding Panchayat and civic elections in jind

जींद: सरकार से अनुशंसा पत्र मिलते ही शुरू की जाएगी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया, राज्य चुनाव आयुक्त ने जींद में दी जानकारी  

Mon, 09 May 2022 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 May 2022 05:06 PM IST
सार

राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 6226 सरपंचों व 62 हजार से अधिक पंचों का चुनाव करवाया जाना है। पंचों का चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जबकि सरपंचों का चुनाव ईवीएम से करवाया जाएगा।

विज्ञापन
State Election Commissioner held meeting with district officials regarding Panchayat and civic elections in jind
जींद में अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्य चुनाव आयुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जींद में राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सोमवार को पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए रोक हट चुकी है। अब उन्हें प्रदेश सरकार के अनुशंसा पत्र का इंतजार है। यह पत्र आते ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में धनपत सिंह ने कहा कि सरकार से अनुशंसा के बाद तीन महीने में चुनाव करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6226 सरपंचों व 62 हजार से अधिक पंचों का चुनाव करवाया जाना है। पंचों का चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जबकि सरपंचों का चुनाव ईवीएम से करवाया जाएगा। धनपत सिंह ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अदालत के फैसले के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरी एवं स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार हो चुकी हैं। एक सवाल के जवाब में धनपत सिंह ने कहा कि यदि किसी के घर में कोई वोट कम होता है तो यह खुद की जिम्मेदारी समझते हुए वोट को कटवाएं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को आदेश दिए कि नई मतदाता सूची तैयार करते वक्त जन्म-मृत्यु रजिस्टर से भी मिलान करें। इस दौरान डीसी डॉ. मनोज कुमार, नरवाना के एसडीएम संजय बिश्नोई व एसपी नरेंद्र बिजनानिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed