{"_id":"5eb838b78ebc3e902f36cf76","slug":"starting-today-people-will-not-be-able-to-buy-vegetables-in-mandi-work-will-be-done-by-buying-them-from-street-vendors-jind-news-rtk554419434","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मंडी में आमजन नहीं खरीद सकेंगे सब्जी, रेहड़ी वालों से खरीदकर चलाना होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मंडी में आमजन नहीं खरीद सकेंगे सब्जी, रेहड़ी वालों से खरीदकर चलाना होगा काम
विज्ञापन
सब्जी मंडी आढ़तियों के साथ मीटिंग करते डीसी डॉ. आदित्य दहिया।
- फोटो : Jind
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने तथा इससे बचाव के लिए प्रशासन द्वारा पूरी सजगता व सतर्कता के साथ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब जींद सब्जी मंडी में केवल होलसेल के लिए ही खरीद कार्य की अनुमति होगी। आमजन के सब्जी मंडी में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। रेहड़ियों पर सब्जियां बेचने वाले उनके घर द्वार पर सब्जियां उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि आमजन के मंडियों के प्रवेश पर प्रतिबंध व केवल होलसेल के लिए ही खरीद का कार्य करने का निर्णय एसडीएम सत्यवान की अध्यक्षता में आढ़तियों के साथ हुई बैठक में लिया गया है। इसके अलावा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों व आढ़तियों ने संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए जनहित में कई निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में होलसेल के लिए खरीद का कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा। सोमवार से मंडी में आमजन के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे सब्जी खरीदने के लिए मंडी में नहीं आएं। रेहडिय़ों के माध्यम से सब्जियां कॉलोनियों में उनके घर द्वारा पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
डीसी ने कहा कि जिन आढ़तियों, दुकानदारों व मंडी में काम करने वाले अन्य लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए थे। अभी तक कई लोगों की रिपोर्ट लंबित है, इसलिए जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, तब तक इन लोगों के मंडी में काम करने पर रोक रहेगी। इसी प्रकार आढ़तियों के साथ हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि कोई भी मासाखोर मंडी में अपनी दुकान नहीं लगाएगा। वे बाहर जाकर सब्जी बेच सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने व किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सब्जी मंडी में वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि आढ़ती व दुकानदार अपने वाहन बाहर प्रशासन द्वारा मंडी के साथ लगते स्कूल परिसर में बनाई गई पार्किंग में ही खड़े करेंगे। इसके अलावा सब्जी में काम करने वाले सभी लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि आढ़ती व दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी खरीद सकेंगे। इसके साथ ही दुकानदार सब्जी रखने की जगह व दुकान को सैनिटाइज करके रखें व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।