फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Spraying started to reduce pollution level, ban on all construction works

प्रदूषण का स्तर घटाने के लिए छिड़काव शुरू, सभी निर्माण कार्यों पर लगी रोक

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Spraying started to reduce pollution level, ban on all construction works
जींद शहर देश भर में सबसे प्रदूषित शहरों में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। प्रदूषण का स्तर घटने के लिए नगर परिषद द्वारा बुधवार को दस टैंकर लगाकर पानी का छिड़काव शुरू करवाया गया है। वहीं वीरवार से हवा में व पेड़ों पर पानी का छिड़काव करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रात को जांच करेंगे कि कोई भी औद्योगिक इकाई रात के समय नियम तोड़ कर तो नहीं चल रही। वहीं नगर परिषद ने सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जींद शहर में एक्यूआई लगातार 400 के आसपास ही चल रहा है। मंगलवार को 428 एक्यूआई के साथ जींद शहर देश में सबसे अधिक प्रदूषित रहा। ऐसे में नगर परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब इसका स्तर घटाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई है। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ मुनीष यादव ने नगर परिषद के अधिकारियों के मिल कर निर्माण स्थलों का दौरा किया। इस दौरान कई जगह धूल उड़ती मिली। यहां छिड़काव के लिए आदेश दिए गए हैं। वहीं नगर परिषद के हवा में प्रदूषण को कम करने के लिए एयर गन की सुविधा नहीं है। इसके चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पेड़ों पर व हवा में छिड़काव करवाया जाएगा। इससे प्रदूषण का स्तर कम होने की उम्मीद है। वहीं नगर परिषद ने एनजीटी के आदेशों के अनुसार परिषद द्वारा करवाए जा रहे सभी विकास कार्यों को तुरंत प्रभाव बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन भर प्रदूषण का स्तर भयंकर रहा। सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक एक्यूआई पीएम 2.5 का स्तर 400 से अधिक रहा। जबकि प्रदूषण का अधिकतम मानक 500 होता है। हालांकि पांच बजे के बाद इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय एक्यूआई पीएम 2.5
नौ बजे 424
10 426
11 462
12 463
01 445
02 447
03 423
04 403
05 376
किए जा रहे हैं प्रयास
शुरू से ही प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को शहर में पानी के छिड़काव की व्यवस्था जांची गई। जहां जरूरत थी, वहां भी छिड़काव शुरू करवाया गया है। रात को भी निगरानी रहेगी कि कोई यूनिट प्रदूषण तो नहीं फैला रही है। -मुनीष यादव, एसडीओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

आज से फायर ब्रिगेड भी करेगी छिड़काव
टैंकर से पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। इससे सिर्फ धरातल पर ही छिड़काव होता है। हवा में व पेड़ों पर छिड़काव के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया जाएगा। वीरवार से यह गाड़ियां छिड़काव शुरू कर देंगी।
-मोहन भारद्वाज, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed