फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sports Facilitation Center got one crore budget after two years

खेल सुविधा केंद्र के लिए दो साल बाद मिला एक करोड़ का बजट

Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sports Facilitation Center got one crore budget after two years
अर्जुन स्टेडियम में बन रहा फेसिलेशन केंद्र। संवाद - फोटो : Jind
जींद। अर्जुन स्टेडियम में बन रहे खेल सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य दो साल बाद फिर से शुरू हो गया है। इसके लिए दो साल तक ठेकेदार को बजट नहीं मिला था, जिस कारण इसका निर्माण कार्य रुक गया था। यह केंद्र 2019 में ही बनकर तैयार होना था, लेकिन बजट के अभाव में दो साल से अधिक समय लग गया। अब दो महीने में यह सुविधा केंद्र बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 2017 में अर्जुन स्टेडियम में खेल सुविधा केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। इसका उद्घाटन तत्कालीन डीसी अमित खत्री ने किया था। पूरा भवन बनकर तैयार हो गया, लेकिन इसको पूरा करते देते समय बजट खत्म हो गया। इसके लिए सवा तीन करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया गया। एक करोड़ रुपये की पेमेंट ठेकेदार को नहीं मिली थी, जिस कारण इसका निर्माण कार्य रुक गया था। अब पिछले महीने ही खेल विभाग ने यह बजट जारी कर दिया और फिर से इस केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बजट नहीं मिलने के कारण इस केंद्र के पूरा होने में दो साल से भी अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी
इस केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां पर खिलाड़ियों को इनडोर व आउटडोर खेल सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यहां पर कैंटीन, लाइब्रेरी, खिलाड़ियों के रात को ठहरने की व्यवस्था भी होगी। महिला खिलाड़ियों के लिए कपड़े बदलने के लिए भी अलग से एक कमरा बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल विभाग को मिलेगा अपना कार्यालय
इस खेल सुविधा केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर जिला खेल अधिकारी कार्यालय को तोड़ दिया था। इसके बाद जिला खेल अधिकारी का कार्यालय सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में बनाया गया। यहां पर बिजली बिल को लेकर हुडा और खेल विभाग के बीच बात नहीं बनी तो खेल विभाग को यहां से भी अपना कार्यालय छोड़ना पड़ा। फिलहाल खेल अधिकारी का कार्यालय दीवान बालकृष्ण रंगशाला में दो कमरों में ही चल रहा है। यहां न तो कोई सुविधा है और न ही पर्याप्त जगह।

जिला खेल अधिकारी राजबाला ने बताया कि पिछले महीने ही खेल विभाग ने बजट जारी कर दिया था। अब जल्द ही खेल सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद कार्यालय को इस केंद्र में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को भी यहां काफी सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed