{"_id":"09797a738920c445d87b0c035ec5a91d","slug":"sport-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो अंडर-14 लड़कियों में सिरसा ने अंबाला को 13-2 से हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो अंडर-14 लड़कियों में सिरसा ने अंबाला को 13-2 से हराया
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
50वीं तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एचपीएससी मेंबर डॉ. वंदना शर्मा ने किया। डॉ. वंदना शर्मा ने संबोधन में कहा कि नरवाना खेलों का हब बन चुका है। नरवाना के अनेक खिलाड़ियों ने कई खेलों में नरवाना का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि नवदीप स्टेडियम में उत्तरी भारत का एक मात्र हैंडबाल इंडोर बनने से खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ हो रहा है।
21 जिलों की टीमों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में 21 जिलों के लगभग 2 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में योगा, तलवार बाजी व खो-खो की प्रतियोगिताएं होगी। स्कूली स्तर के अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
खो-खो अंडर-14 लड़कियों में सिरसा ने अंबाला को 13-2 से, महेंद्रगढ़ ने फतेहाबाद ने 9-4 से, झज्जर ने रेवाड़ी को 10-1 से, कैथल ने सोनीपत को 9-2 से व हिसार ने कुरुक्षेत्र को 13-2 से पराजित किया।
विज्ञापन