फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Speeding car hit the bike

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Sat, 23 Jul 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hit the bike
रोहतक रोड नाका पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निडाना गांव निवासी अजय कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। 19 जुलाई दोपहर को वह बाइक पर सवार होकर रोहतक रोड नाका से होते हुए भिवानी रोड की तरफ जा रहा था। जब वह ओवर ब्रिज पर चढ़ने लगा तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और देखते ही देखते उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed