{"_id":"64418594373ba9c3930429d4","slug":"speeding-car-collided-with-auto-and-bike-three-injured-jind-news-c-17-1-128751-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के गेट पर वीरवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने बाइक तथा दो ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आसपास लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद कार सवार तीनों लोग मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है।
वीरवार दोपहर गोहाना रोड पर शहर की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। जैसे ही कार राजकीय महाविद्यालय के निकट पहुंची तो कार ने पहले बाइक को और फिर उसके बाद दो ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई, जिसे लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दुर्घटना और कार में आग लगने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के बाद चालक और दो अन्य कार को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गए। इस हादसे में बाइक चालक नरवाना निवासी नरेश, ऑटो चालक गांव सिंधवीखेड़ा निवासी धर्मबीर और गांव बोहतवाला निवासी बिजेंद्र घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान ले रही है और उसके बाद आगामी कार्रवाई करेगी।