{"_id":"687fc2785654ef1259057808","slug":"sp-suspended-asi-in-case-of-assault-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: वर्दी की धौंस दिखाकर दो भाइयों से मारपीट, फिर थाने में खुलवाए कपड़े, ASI सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: वर्दी की धौंस दिखाकर दो भाइयों से मारपीट, फिर थाने में खुलवाए कपड़े, ASI सस्पेंड
Tue, 22 Jul 2025 10:53 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:53 PM IST
सार
सफीदों शहर थाने में तैनात एक एएसआई को पुलिस की वर्दी की धौंस भारी पड़ गई। जींद एसपी ने एएसआई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
ASI सस्पेंड
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सफीदों शहर थाने में तैनात एक एएसआई को पुलिस वर्दी की धौंस जमाकर दो भाइयों के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। जींद एसपी ने एएसआई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। सफीदों शहर थाने में तैनात एएसआई मनजीत सिंह 21 जुलाई को किसी व्यक्तिगत काम से अपनी गाड़ी में पानीपत की तरफ कहीं जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में तीन अन्य युवक भी थे।
इस दौरान उसकी गाड़ी की टक्कर सफीदों की तरफ आ रहे पाजू खुर्द गांव के एक युवक की ऑटो से हो गई। मनजीत सिंह और उसके साथियों ने अपनी वर्दी का रौब जमाते हुए ऑटो चालक सुमित और उसके साथ मौजूद उसके भाई हिमांशु के साथ मारपीट की। दोनों भाइयों को थाने में कपड़े उतरवाकर मारपीट की। बाद में दोनों भाइयों ने डीएसपी सफीदों को इस मामले की शिकायत दी।
इस बात की शिकायत जैसे ही पुलिस के पास आई तो डीएसपी ने मामला एसपी के संज्ञान में लाते हुए इस मामले में कार्रवाई करने की सिफारिश की। इसके बाद एसपी कुलदीप सिंह ने मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई मनजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस वालों को अपना व्यवहार सुधारने का प्रयास करना चाहिए। किसी आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।