फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sonu and Rakesh are running bell jumpers in 12 cases

दोनों आरोपी 2017 से पहले 12 मामलों में चल रहे थे बेल जंपर

Sat, 04 Jun 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sonu and Rakesh are running bell jumpers in 12 cases
जींद। बड़ौदा गांव के पास वीरवार रात को पुलिस पार्टी पर हमला करने के दोनों आरोपी पंजाब के बनारसी गांव निवासी सोनू व राकेश पंजाब और हरियाणा में 2017 से पहले 12 मामलों में बेल जंपर हैं।
विज्ञापन

2017 में दोनों की आपराधिक गतिविधियों से परेशान होकर ग्रामीणों ने गांव से निकाल दिया था। इसके बाद राकेश जींद के अहीरका तो सोनू दिल्ली में रहने लगा। दोबारा दोनों किसी भी मामले में अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने इनको 12 मामलों में बेल जंपर घोषित किया हुआ है। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोप में राकेश, सोनू, गोहियां निवासी अजय उर्फ कालिया के अलावा अब दनौदा कलां गांव निवासी सोमबीर का नाम भी सामने आया है, जोकि फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

इसके बाद जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र समेत प्रदेश के कई जिलों में इन्होंने लगातार पेट्रोल पंप लूट, डकैती, हत्या का प्रयास करने समेत बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। सोनू व राकेश रात को आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर छिप जाते थे। इसके चलते आसपास के लोगों को भी इनपर शक नहीं हुआ। रोहतक के एएसआई अमित पर गोली चलाने के बाद दोनों ने पालवां गांव के पास ही रात गुजारी। कई दिन तक दोनों यहीं छिपे रहे। पुलिस अब इनके अन्य ठिकानों तथा लूटी गई राशि को बरामद करने के लिए अस्पताल से छुट्टी मिलने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही इनको अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
लूट की योजना बना रहे थे
पुलिस के अनुसार वीरवार रात भी यह लोग यहां पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। इस सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण यह वारदात को अंजाम नहीं दे सके और पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

बाक्स
पुलिस पर गोली चलाने, लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देने के दोनों आरोपी नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि इनसे अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जा सके।
-अनूप, सीआईए इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed