फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Son dead body arrives from England after 75 days

75 दिन बाद इंग्लैंड से आया बेटे का शव: 30 लाख उधार लेकर पहुंचा था कमाने; तीन लाख देकर परिवार ने मंगवाई लाश

Sat, 29 Nov 2025 09:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 09:22 PM IST
सार

खरकगागर निवासी 25 वर्षीय कमल करीब ढाई साल पहले पैसे कमाने के लिए डंकी के रास्ते इंग्लेंड गया था। उसने इंग्लैंड जाने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों से रुपये उधार लिए थे। उसको इंग्लैंड जाने में 30 लाख रुपये खर्च आए थे।

विज्ञापन
Son dead body arrives from England after 75 days
मृतक कमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद स्थित सफीदों क्षेत्र के गांव खरकगागर निवासी युवक का शव ढाई माह बाद गांव पहुंचा है। उनकी इंग्लेंड के शहर बर्घिंगम में हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। युवक के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार का इकलौता बेटा था। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

रिश्तेदारों से उधार लेकर 30 लाख खर्च कर पहुंचा इंग्लैंड
खरकगागर निवासी 25 वर्षीय कमल करीब ढाई साल पहले पैसे कमाने के लिए डंकी के रास्ते इंग्लेंड गया था। उसने इंग्लैंड जाने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों से रुपये उधार लिए थे। उसको इंग्लैंड जाने में 30 लाख रुपये खर्च आए थे। वह वहां अवैध रूप से रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख खर्च कर परिवार ने मंगवाया इंग्लैंड से बेटे का शव
16 सितंबर को उसकी हृदय गति रूकने से मौत हो गई। इस पर उसका शव भारत लाने के प्रयास शुरू हुए। इंग्लैंड के बर्घिंगम शहर में करीब 12 साल से नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन वीना देशवाल और सज्जन देशवाल रह रहे हैं। उन्होंने युवक का शव भारत लाने में मदद की और शव लाने पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed