फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Social organizations will protest on January 5 regarding their demands.

Jind News: मांगों को लेकर पांच जनवरी को धरना देंगे सामाजिक संगठन

Fri, 29 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Social organizations will protest on January 5 regarding their demands.
29जेएनडी26-सिटी स्टेशन के पास बैठक करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठन सदस्य। विज्ञप्ति
जींद। शहर की बदतर हालत के विरोध में सामाजिक संगठन पांच जनवरी को सिटी स्टेशन रेलवे फाटक के पास धरना दिया जाएगा। इस धरने में सभी ट्रेड यूनियन, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं तथा किसान संगठन शामिल होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी स्टेशन के पास विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि शहर के हालात बद से बदतर हो गए है और शहर गड्ढों में तबदील हो गया है। सीवरेज व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ी है। रानी तालाब से देवीलाल चौक तक की सड़क एक साल से अधूरी पड़ी है। चुने हुए प्रतिनिधियों व प्रशासन की नाकामी के कारण शहर के लोग धूल के गुब्बार से बीमारी में ग्रस्त हो गए है। वह गड्ढों में बाइक, ई-रिक्शा गिरने से काफी लोग चोटिल भी हुए है। सिटी रेलवे फाटक का रास्ता भी बंद होने के कारण व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं । सिटी रेलवे फाटक के पास खाटू श्याम तथा बनखंडी महादेव का प्राचीन मंदिर, बालाजी मंदिर व भिवानी रोड पर स्थित बाल धर्मार्थ अस्पताल लगते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही अंडरपास का निर्माण कार्य, शहर के टूटी हुई सड़क का निर्माण कार्य शुरू ना हुआ तो आगामी जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसमें पूरे शहर के लोगों की भागीदारी होगी क्योंकि ये समस्याएं शहर की गंभीर समस्याएं है जबकि शहर के लोग गृहकर, डवलपरमेंट टैक्स व सीवरेज व बिजली के बिल भरते हैं लेकिन प्रशासन सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था लोगों को नहीं मिल रही। इस अवसर पर रामबिलास मित्तल, सतीश, सुमित, अनिल जैन, हैप्पी, मनोहर, विरेंद्र, धर्मचन्द साइकिल स्टोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed