फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Skylark feed mill was duped of two crore rupees

स्काईलार्क फीड मिल को लगाया दो करोड़ रुपये का चूना

Sun, 08 Aug 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Skylark feed mill was duped of two crore rupees
जींद। गांव खेड़ा खेमावती स्थित स्काइलार्क फीड मिल को लगभग दो करोड़ रुपये का चूना लगाने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने मिल के एमडी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिल के निदेशक जगबीर ने सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म देशभर में फीड की सप्लाई करती है। इसके चलते फर्म की छवि काफी साफ है। महाराष्ट्र निवासी बीएसपी इंटरप्राइजेज के मालिक संतोष ने दो अगस्त को फीड मिल के कर्मचारियों से संपर्क साधा और ऑर्डर की बात कहते हुए उन्हें विश्वास में ले मिल के जीएसटी नंबर, कर्मचारी का आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज हासिल कर लिए। इसके बाद आरोपी ने ट्रांसपोर्टर से संपर्क साधकर फीड मिल से 15 ट्रक फीड लेकर जाने के लिए कहा। ट्रांसपोर्टर को संतोष ने फीड मिल कर्मचारी के दस्तावेज दिखाए।
विज्ञापन

यहां तक कि फीड मिल ने आरोपी के खाते में नियमानुसार 80 प्रतिशत किराया राशि साढ़े छह लाख रुपये जमा करवा दी। 20 प्रतिशत राशि का बाद में भुगतान किया जाना था। 13 ट्रक एक करोड़ 91 लाख रुपये का माल लेकर रवाना हो गए। दो ट्रक बताए गए स्थान पर पहुंच गए जबकि 11 ट्रक रास्ते में ही अटके रहे। मामले का उस समय पता चला जब शेष राशि का भुगतान नहीं होने तक चालकों ने ट्रकों को अनलोड करने से मना कर दिया। ट्रांसपोर्टर ने भी व्यक्तिगत तौर पर उन्हें शिकायत की। जब संतोष से संपर्क साधा गया तो उसने फोन नहीं उठाया। जो किराया राशि संतोष के खाते में डाली गई थी, उसे भी निकलवाया जा चुका था। सदर थाना सफीदों पुलिस ने फीड मिल के निदेशक जगबीर की शिकायत पर संतोष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed