फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Skeletons found in Naguran village five days ago were identified

पांच दिन पहले नगूरां गांव में मिले कंकाल की हुई पहचान, ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Dec 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Skeletons found in Naguran village five days ago were identified
रीना का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। नगूरां गांव में मंगलवार को तालाब किनारे मिले शव की पहचान नगूरां गांव निवासी रीना (27) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या कर शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाया था। इसके बाद उन्होंने बोरे में भरकर अधजले शव को तालाब के किनारे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि नगूरां गांव में रीना की छह दिसंबर की रात को हत्या कर दी गई थी। उसके ससुराल वालों ने शव को घर में ही जलाकर पहचान छिपाने के लिए उसके कंकाल को गांव के तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद महिला के पति ने थाने में रीना की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाई और महिला पर घर से 50 हजार रुपये लेकर जाने के भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने लैब रिपोर्ट के आधार पर कंकाल की पहचान कर शव की शनाख्त महिला के मायक पक्ष के लोगों से करवाई। इस मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति संजय, ससुर सूबे सिंह, सास रत्नी, ननद ऋतु व ममता और उसके पति के दो मामा किताबा व प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला के पति, सास व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed