{"_id":"61b38f50900a5a3c0336c699","slug":"skeletons-found-in-naguran-village-five-days-ago-were-identified-jind-news-rtk6323499121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पहले नगूरां गांव में मिले कंकाल की हुई पहचान, ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन पहले नगूरां गांव में मिले कंकाल की हुई पहचान, ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
जींद। नगूरां गांव में मंगलवार को तालाब किनारे मिले शव की पहचान नगूरां गांव निवासी रीना (27) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या कर शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाया था। इसके बाद उन्होंने बोरे में भरकर अधजले शव को तालाब के किनारे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि नगूरां गांव में रीना की छह दिसंबर की रात को हत्या कर दी गई थी। उसके ससुराल वालों ने शव को घर में ही जलाकर पहचान छिपाने के लिए उसके कंकाल को गांव के तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद महिला के पति ने थाने में रीना की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाई और महिला पर घर से 50 हजार रुपये लेकर जाने के भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने लैब रिपोर्ट के आधार पर कंकाल की पहचान कर शव की शनाख्त महिला के मायक पक्ष के लोगों से करवाई। इस मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति संजय, ससुर सूबे सिंह, सास रत्नी, ननद ऋतु व ममता और उसके पति के दो मामा किताबा व प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला के पति, सास व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।