{"_id":"25717c507dac017fb96e40c7824b1d4c","slug":"six-month-accusd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की से दुर्व्यवहार करने के आरोपी को छह माह की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की से दुर्व्यवहार करने के आरोपी को छह माह की कैद
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ दुर्व्यवहार करने के एक आरोपी को अदालत ने छह माह की कैद की सजा सुनाई है। जुलाना थाना पुलिस में पांच जून 2014 को एक लड़की ने शिकायत दी थी कि वह गली से निकल रही थी। इसी दौरान गांव करेला निवासी नवीन ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
जब उसने विरोध किया तो आरोपी नवीन ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी नवीन को छह माह की कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन