फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six lakh rupees were grabbed on the pretext of getting a job in DRDO

Jind News: डीआरडीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे छह लाख रुपये

Sun, 03 Sep 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees were grabbed on the pretext of getting a job in DRDO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डीआरडीओ दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपी ने राशि देने से भी मना कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी वीरभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मोहित बीटेक पास है। नवंबर 2022 में उसकी मुलाकात जसबीर के मार्फत शिव काॅलोनी फतेहाबाद निवासी मुकेश गोदारा से हुई जो कि दिल्ली पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है। उसने बताया कि वह कई बच्चों को नौकरी लगवा चुका है। मुकेश की बातों में आकर उसने अपने बेटे मोहित को नौकरी लगवाने के बारे में कहा। इसपर उसने कहा कि मोहित का 15 नवंबर 2022 को डीआरडीओ में पेपर है। इसकी एवज में मुकेश ने उससे छह लाख रुपये की डिमांड की। 18 नवंबर 2022 को आरोपी को छह लाख रुपये दे दिए गए। उसने एक माह में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बावजूद इसके उसका बेटा नौकरी नहीं लगा। बेटे के नौकरी नहीं लगने पर उसने राशि वापस मांगी तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि नौकरी के नाम पर राशि हड़पने के मामले में मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed