फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six Kanal, eight marbles accused of cheating Rs 19 lakh for selling land

छह कनाल आठ मरले जमीन बेचने के लिए 19 लाख रुपये ठगने का आरोप

Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Six Kanal, eight marbles accused of cheating Rs 19 lakh for selling land
पिंडारा रेलवे लाइन के पास छह कनाल आठ मरले जमीन नाम करवाने के नाम पर 19 लाख रुपये एडवांस लेकर जमीन नाम नहीं करवाने, पैसे देने से मना करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिव कॉलोनी निवासी कमलेश, मोनिका, उमेश, दिनेश तथा उगालन निवासी पवन के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार के मोहला गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी जान-पहचान उगालन निवासी पवन के साथ थी। पवन ने पिंडारा के पास 50 लाख रुपये में छह कनाल आठ मरले जमीन दिलवाने की बात कही। इस पर उनकी सहमति बन गई। पवन ने उसको जमीन मालिक महिला कमलेश, मोनिका, उमेश व दिनेश से उनके घर ले जाकर मिलवाया। पवन ने मार्च 2019 में उससे उसको 19 लाख रुपये एडवांस में दिलवा दिए। इसके बाद जब उसने जमीन नाम करवाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। पवन ने उससे जमीन में बिना पैसे दिए ही हिस्सेदार बनाने की बात कही तो उसने मना कर दिया। पवन ने महिला तथा उसके परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ धोखा किया। उन्होंने उसे न तो जमीन दी और न ही पैसे लौटाए। जब वह उनके घर गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ 19 लाख रुपये हड़पने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed