{"_id":"672926245db7659f6108d0a4","slug":"six-complaints-came-in-samadhan-camp-one-was-resolved-jind-news-c-199-1-jnd1001-125213-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में आईं छह शिकायतें, एक का हुआ निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में आईं छह शिकायतें, एक का हुआ निदान
Tue, 05 Nov 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी04: समस्याओं पर सुनवाई करते हुए नगर परिषद जींद के कार्यकारी अभियंता सतीश गर्ग।
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए शिविर आयोजित किए हैं। स्थानीय निकाय विभाग ने नगर परिषद जींद व नरवाना व नगर पालिका उचाना, सफीदों तथा जुलाना में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायत विभाग ने जिले के सभी आठों ब्लॉक में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में छह शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी की पांच शिकायतों के समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को नगर परिषद जींद के कार्यकारी अभियंता सतीश गर्ग ने शिकायतों पर सुनवाई की। नगर परिषद जींद में कुल दो शिकायतें आईं। इनमें से एक का समाधान किया गया। शेष बची शिकायतों के लिए अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पंचायत विभाग ने जिले के आठों ब्लॉक में बीडीपीओ के स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल चार शिकायतें दर्ज हुईं। सभी शिकायतों का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।