फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SIT will investigate the dispute between executive officer and BJP leader

कार्यकारी अधिकारी और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद की जांच करेगी एसआईटी

Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the dispute between executive officer and BJP leader
दो महीने पहले नगर परिषद कार्यालय के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान और चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति व भाजपा नेता और पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी के बीच हुए विवाद की जांच अब एसआईटी करेगी। इसके लिए हिसार रेंज के आईजी संजय सिंह ने हिसार के डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

दरअसल 17 जुलाई को कार्यकारी अधिकारी और जवाहर सैनी व हरेंद्र उर्फ काला सैनी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दी और दोनों के खिलाफ 22 जुलाई को केस दर्ज हो गया। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी ने इस में एससी-एसटी कानून की धाराएं भी जुड़वा दी थी। इसके बाद से ही यह मामला चल रहा है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है। इसमें अदालत ने पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। जींद में इस मामले की जांच डीएसपी धर्मवीर सिंह कर रहे हैं। इस टीम में डीएसपी अशोक कुमार के साथ जींद के निरीक्षक देवेंद्र को भी शामिल किया गया है। डीएसपी अशोक कुमार के अनुसार इस मामले में दर्ज एफआईआर की जांच उन्हें सौंपी गई है। इस मामले में जल्द ही जींद पहुंच कर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed