{"_id":"5ecc0b348ebc3e907713d4e3","slug":"sister-in-law-who-came-in-contact-with-infected-sister-is-also-corona-positive-jind-news-rtk556543640","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित ननद के संपर्क में आई भाभी भी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित ननद के संपर्क में आई भाभी भी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
दनौदा खुर्द गांव में नाका लगाकर खड़ी पुलिस।
- फोटो : Jind
जिले में पहली बार कोरोना एक व्यक्ति से तीसरे व्यक्ति तक पहुंचा है। अब तक केवल पॉजिटिव के सीधे संपर्क में आने वाले लोग ही संक्रमित हुए थे, लेकिन पहली बार गांव दनौदा की महिला कोरोना की वजह से मरने वाले व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। दनौदा खुर्द गांव में महिला के कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में भय है। कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। कोरोना संक्रमित को एंबुलेंस से रोहतक पीजीआई भेज दिया। अब नरवाना क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार हो गई है।
बता दें कि गांव पेगां निवासी एक व्यक्ति 10 मई को मुंबई से आया था। उसको फेफड़ों का कैंसर था। उसके साथ मुंबई से ही दनौदा खुर्द निवासी एक महिला भी साथ आई थी। 16 मई को पेगां निवासी व्यक्ति का सैंपल लिया तो 19 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 20 मई रात को इस व्यक्ति की मौत हो गई। 21 मई को आई रिपोर्ट में पेगां निवासी व्यक्ति के साथ मुंबई से आई महिला भी पॉजिटिव मिली। यह महिला मूलरूप से दनौदा खुर्द गांव की रहने वाली है। वह एक दिन अपने घर गई थी। इस महिला के पॉजिटिव आने के बाद 23 मई को इसके परिवार के आठ लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से इस महिला की भाभी पॉजिटिव आई है। उझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. संदीप ढांडा ने बताया कि पहले पेगां निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आई। उसके संपर्क में आने से दनौदा खुर्द निवासी महिला पॉजिटिव हुई। अब उस महिला के संपर्क में आने से उस महिला की भाभी भी पॉजिटिव आई है।
अधिकारी पहुंचे दनौदा खुर्द गांव
सूचना मिलने के बाद तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व दनौदा चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह भी गांव दनौदा पहुंचे। उन्होंने गांव का जायजा लिया तथा गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया।
विज्ञापन
दो नाके लगाकर मोहल्ले को किया सील
दनौदा गांव की महिला की कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई तो ग्रामीणों में कोरोना का भय फैल गया। गांव की गलियों में आवागमन रुक गया। पुलिस ने दनौदा गांव के उस मोहल्ले में दो नाके लगाकर सील कर दिया है। सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में पुलिस प्रशासन चौकस है। उस क्षेत्र को सील कर दिया है। उस मौहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
छह दिन में छह केस आए
20 मई को एक केस सामने आया था। इसके बाद 21 व 22 मई को भी एक-एक केस सामने आए। 23 मई को एकदम से दो केस सामने आए थे। 24 मई को कोई केस नहीं आया। अब 25 मई को फिर से संक्रमण का केस सामने आया है। इस प्रकार छह दिन में छह केस जिले में आए हैं।
जिले में पहली बार किसी की तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव
जिले में पहली बार है कि किसी संक्रमित युवक की तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में जितने भी लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से शाहपुर गांव निवासी युवक को छोड़कर किसी की भी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है, लेकिन शाहपुर गांव निवासी युवक की तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गांव शाहपुर निवासी युवक 10 मई को मुंबई के ठाणे से आया था। 10 मई को ही उसका सैंपल लिया गया था। 12 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक के साथ बाइक पर उसकी बहन भी आई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया था। 17 मई को फिर उसका सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट 19 मई को आई, जिसमें वह फिर से पॉजिटिव मिला था। इसके बाद 23 मई को फिर उसका सैंपल लिया गया। सोमवार को फिर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि शाहपुर गांव निवासी युवक की तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दनौदा खुर्द गांव की कोरोना संक्रमित महिला को लेने पहुंची एंबुलेंस।- फोटो : Jind