{"_id":"5e1ca1688ebc3e87fb45a8de","slug":"shot-for-asking-for-borrow-money-two-arrested-jind-news-rtk53710645","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए पैसे मांगने पर चलाई गोली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दिए पैसे मांगने पर चलाई गोली, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अपने उधार दिए 1 लाख 35 हजार रुपये मांगने गए कुम्हारान मोहल्ला निवासी सिंकी पर गोली चलाने के दो आरोपियों इंदिरा कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ काका और कुम्हारान मोहल्ला निवासी रिंकू को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। पुलिस आरोपियों से पिस्तौल बरामद करेगी। पुलिस ने सिंकी की शिकायत पर पहले राहुल के खिलाफ गोली चलाने व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जांच में रिंकू का भी नाम सामने आया था।
शहर थाना पुलिस को चार जनवरी को दी शिकायत में सिंकी ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी निवासी राहुल ने उससे एक लाख 35 हजार रुपये उधार लिए थे। जब वह तीन जनवरी रात को राहुल के घर पैसे मांगने गया तो उसको धमकी दी। इसके बाद सिंकी अपने घर वापस आ गया। कुछ देर बाद राहुल और रिंकी दोनों सिंकी के घर आ गए। पैसे को लेकर उनका झगड़ा हो गया और राहुल ने सिंकी को जातिसूचक गालियां दी। इसी बीच राहुल ने सिंकी पर फायर भी किया लेकिन वह बाल-बाल बच गया और गोली दीवार में जा लगी। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में रिंकू का नाम भी सामने आया। पुलिस ने रविवार रात को राहुल व रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए।