फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shops on Gohana Road robbed for the second time, shopkeepers furious

Jind News: गोहाना रोड पर दुकानों में दूसरी बार चोरी, दुकानदारों में रोष

Fri, 30 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shops on Gohana Road robbed for the second time, shopkeepers furious
जींद। पुराना बस अड्डा के सामने दुकानों तथा जैन धर्मार्थ अस्पताल से एक बार फिर चोरों ने एसी आउटडोरों के कीमती सामान को चोरी कर लिया। इससे पहले भी चोरों ने सात अप्रैल को एक साथ दस आउटडोर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा के सामने शुक्रवार को दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। गर्मी अधिक होने के कारण दुकानदारों ने एसी ऑन करने चाहे तो वह ठीक से नहीं चले। जब दुकानदार ऊपर पहुंचे तो उनके आउटडोर का कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन

दुकानदार हितेश ने बताया कि चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब फिर से चोरों ने तीन एसी आउटडोरों की कीमती वायर व अन्य सामान को चोरी कर लिया। जयति-जयति हिंदू महान संगठन के संयोजक एवं जैन धर्मार्थ कैमिस्ट अतुल चौहान ने बताया कि हर समय यहां पुलिसकर्मी चालान के लिए खड़े होते हैं। देर रात तक ढाबा खुला रहता है।शहर के सबसे पॉश इलाके में चोरों द्वारा चोरी कर ले जाना चिंताजनक है। यहां पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed