{"_id":"5fc9338b8ebc3e1a242d3b8f","slug":"shopkeepers-protesting-against-food-safety-training-charged-with-taking-money-from-each-shopkeeper-jind-news-rtk5849037150","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी ट्रेनिंग के विरोध में उतरे दुकानदार, प्रत्येक दुकानदार से पैसे लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी ट्रेनिंग के विरोध में उतरे दुकानदार, प्रत्येक दुकानदार से पैसे लेने का आरोप
विज्ञापन
थाना प्रभारी को शिकायत सौंपते दुकानदार। अमर उजाला
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड सेफ्टी के नाम पर निजी कंपनी द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर नरवाना के दुकानदारों ने वीरवार को शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दुकानदारों ने कहा कि कई दिनों से नरवाना में एक कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किराना, कंफेक्शनरी, मिठाई व दवा की दुकानों से प्रति दुकान छह सौ रुपये लिए गए। किराना एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र बेलरखां, सचिव नरेश कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता सुशील शास्त्री ने बताया कि शहर के सभी दुकानदारों से फूड सेफ्टी ट्रेनिंग सर्टिफिकेट को अनिवार्य बताकर पैसे लिए गए हैं। साथ ही प्रमाण पत्र नहीं लेने पर पर दुकानों पर छापा मारने व दुकान सील करने की धमकी दी जा रही है। सुशील शास्त्री के अनुसार एजेंसी के दस्तावेजों के अनुसार किसी भी दुकानदार को यह ट्रेनिंग प्रमाण पत्र लेना जरूरी नहीं है। ऐसी अनेक एजेंसियां इस क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग देने के लिए अधिकृत हैं। यदि किसी दुकानदार को यह ट्रेनिंग लेनी भी है तो वह अपनी स्वेच्छा से किसी भी कंपनी से ले सकता है।
कंपनी के कर्मचारी को थाने में बुलाया
दुकानदारों के अनुसार थाना शहर प्रभारी महेंद्र सिंह ने कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। इस दौरान कंपनी के लोगों ने माना कि प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य नहीं है। दुकानदार किसी भी कंपनी से प्रशिक्षण ले सकता है। साथ ही उन्होंने माना कि जो दुकानदार अपने पैसे वापस लेना चाहते हैं उनको पैसा लौटा दिया जाएगा।