Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Shopkeepers met SDM by demanding notice of encroachment and taking back the challan
{"_id":"613903d88ebc3e14e07a4720","slug":"shopkeepers-met-sdm-by-demanding-notice-of-encroachment-and-taking-back-the-challan-jind-news-rtk6233854149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के नोटिस और चालान वापस लेने की मां मांग लेकर एसडीएम से मिले दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के नोटिस और चालान वापस लेने की मां मांग लेकर एसडीएम से मिले दुकानदार
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के सामने अपनी समस्या रखते दुकानदार। संवाद
- फोटो : Jind
Link Copied
प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानदारों को दिए गए नोटिस व प्रशासन द्वारा किए गए चालान को वापस करने की मांग को लेकर दुकानदार बुधवार को एसडीएम डॉ. आनंद कुमार से मिले। दुकानदारों ने एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने कहा कि दुकानदारों के बाहर बने शेड सड़क से करीब 15 फीट तक की दूरी पर हैं, जिनके कारण सड़क पर किसी प्रकार से जाम नहीं लगता है। दुकान के सामने बने नाले की ऊंचाई अधिक होने के कारण नाले के आगे रैंप बनाए गए हैं। इस रैंप का प्रयोग करके ही बुजुर्ग दुकान में प्रवेश कर पाते हैं। सड़क पर जाम लगने का प्रमुख कारण वाहन चालकों द्वारा सड़क पर वाहन को खड़ा करना है। इस कारण आधी सड़क खड़े वाहनों द्वारा रोक ली जाती है। दुकानदारों ने एसडीएम से रैंप को नहीं तोड़ने व जुर्माने को हटाने की अपील की। एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने दुकानदारों भरोसा दिलाया कि किसी के साथ गलत नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, अखिल गुप्ता, कमलदीप अत्री, ललित मित्तल, एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल, सक्षम भाटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।