फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sheetal and Vijay won the sack race

Jind News: बोरा दौड़ में शीतल और विजय ने बाजी मारी

Sat, 04 Mar 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sheetal and Vijay won the sack race
जुलाना। राजकीय कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। बोरा दौड़ में विजय पहले, सचिन दूसरे और विजय तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की बोरा दौड़ में शीतल प्रथम, रीनू द्वितीय और मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सूरज ने प्रथम, विजय ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह ने की। इसमें मुख्यातिथि जसिया के राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणबीर कादयान और उद्योगपति डॉ. एचसी मलिक रहे। इसमें प्राचार्य रणबीर कादयान ने कहा कि खेलों से हमारे शरीर का चहुंमुखी विकास होता है। शिक्षा के अलावा खेल के माध्यम से भी युवा देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उद्योगपति डॉ. एचसी मलिक ने कहा कि आज के युवा नशे की गर्त में जा रहे हैं। अगर युवा खेल की ओर अग्रसित हों तो एक ओर तो युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा और देश का नाम भी रोशन होगा। इस अवसर पर विजेंद्र, विश्वजीत, डॉ. ज्योति लाडवाल, मीना राणा, दीपक भाखर, डॉ. नीरज धानिया, नेहा मितल, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed