फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shagun won a motorcycle in the lucky draw.

Jind News: लकी ड्रा में शगुन ने जीती मोटरसाइकिल

Sun, 21 Sep 2025 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shagun won a motorcycle in the lucky draw.
समारोह में टीवी देते गणमान्य। स्रोत : सभा
रेवाड़ी। अग्रवाल सभा की ओर से तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन हुडा ग्राउंड सेक्टर 3 में किया गया।प्रथम विजेता शगुन रही जिन्होंने मोटरसाइकिल जीती, द्वितीय विजेता एडवोकेट अक्षय गुप्ता रहे जिन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटी जीती। तृतीय विजेता अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल रहे जिन्होंने इनाम में 55 इंच की एलइडी टीवी जीती है।
विज्ञापन

चौथे विजेता विकास शर्मा रहे जिन्होंने बेबी इलेक्ट्रिक बाइक जीती। पांचवें विजेता सोनू धनखड़ रहे जिन्होंने माइक्रोवेव जीता है। इसके अलावा अन्य 11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इनाम पाने के लिए अंत तक भीड़ जुटी रही। शिवेन ने लक्की ड्रा निकाले।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता एवं अग्रसेन जयंती समारोह के चेयरमैन लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर दीपावली मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामकिशन गुप्ता भालखी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष अग्रवाल ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक सिंहल, टीकाराम व विशिष्ट अतिथि के रूप में जतिन अग्रवाल आए।
सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश वंदना से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed