फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SFI demonstrated and submitted a memorandum regarding seat increase in colleges

महाविद्यालयों में सीट बढ़ोतरी को लेकर एसएफ आई ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Sep 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
SFI demonstrated and submitted a memorandum regarding seat increase in colleges
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी ने महाविद्यालयों में 30 प्रतिशत सीट बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए राजकीय पीजी कॉलेज के उपप्राचार्य ओपी गुप्ता व नगराधीश दर्शन यादव के माध्यम से शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के नाम ज्ञापन सौंपा। एसएफआई नेता अक्षय ने कहा कि राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिला सीटों के मुकाबले 10 से 12 गुना आवेदन आए हैं। पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला होने के बावजूद भी काफी संख्या में विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिला है। अगर राजकीय पीजी कॉलेज के कला संकाय का उदाहरण लिया जाए तो इसमें 500 सीटों पर विद्यार्थियों के 6000 से अधिक आवेदन पत्र आए थे। ऐसे ही जींद के हर कॉलेज में आवेदन पत्रों के मुकाबले सीटें बहुत कम हैं। विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए इधर-उधर भटक रहा है। एसएफआई की मांग है कि सभी महाविद्यालयों में 30 प्रतिशत सीटों में बढ़ोतरी की जाए। अगर जल्द सीटों में बढ़ोतरी नहीं की गई तो एसएफ आई विद्यार्थियों को लामबंद कर प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर दीपक, रतन, रेनू, साहिल, ममता व मनीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed