{"_id":"614e1a598ebc3e0dfa74cd8f","slug":"sex-service-in-jind-hotal-include-four-women-seven-arrested-jind-news-rtk625028397","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में वेश्यावृत्ति के आरोप में चार युवतियों समेत होटल मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में वेश्यावृत्ति के आरोप में चार युवतियों समेत होटल मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना रोड स्थित मिलन होटल में वेश्यावृत्ति करवाने के मामले में महिला थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक व दो युवतियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि सात अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में चार महिला तथा होटल मैनेजर अजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहाना रोड स्थित मिलन होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। सूचना पर महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने फर्जी ग्राहक को तैयार कर होटल में भेज दिया। इसके बाद फर्जी ग्राहक ने होटल मैनेजर अजय से लड़कियों की मांग की तो होटल मैनेजर ने उनको लड़कियां उपलब्ध करवाने के लिए कमरे में भेज दिया। इसी दौरान फर्जी ग्राहक ने पुलिस टीम को संकेत किया तो तुरंत महिला पुलिस द्वारा होटल की जांच की गई। इस दौरान दो कमरों में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़कों की पहचान शाहपुर गांव निवासी सुनील व गौरव उर्फ रवि के रुप में हुई, जबकि इनके साथ मिली लड़की यूपी व पश्चिम बंगाल की थी। इसके अलावा तीसरे कमरे में फर्जी ग्राहक के लिए उपलब्ध करवाई गई लड़की गाजियाबाद की तथा चौथे कमरे में मिली लड़की पश्चिम बंगाल की थी।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजू व शिवम जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। फिलहाल वह होटल के नजदीक ही एक कॉलोनी में एक महिला के साथ रहते हैं। वह उनके लिए ग्राहकों का प्रबंध करके होटल में वेश्यावृत्ति करवाते हैं। इस दौरान होटल का संचालक जितेंद्र व लांगरी पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया। इस दौरान जांच में पुलिस ने मैनेजर के गल्ले से 3200 रुपये की नकदी भी बरामद हुई।