{"_id":"6839f8a3bcf526b94006a5b2","slug":"seven-lakhs-were-cheated-from-a-youth-in-the-name-of-work-visa-he-was-held-hostage-in-dubai-jind-news-c-199-1-jnd1002-135554-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वर्क वीजा के नाम पर युवक से सात लाख ठगे, दुबई में बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वर्क वीजा के नाम पर युवक से सात लाख ठगे, दुबई में बंधक बनाया
Fri, 30 May 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और युवक को दुबई में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। चौपड़ा पत्ती कॉलोनी निवासी पीड़ित रणधीर सिंह की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने हसनगढ़ गांव निवासी तीन अजीत, अमित और मंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता रणधीर सिंह ने कहा कि उनके बेटे अमन और भांजे मनोज की हसनगढ़ गांव के मंजीत नामक युवक से जान-पहचान थी। जब अमन ने मंजीत से विदेश में काम दिलवाने के लिए वर्क वीजा की बात की तो मंजीत ने कहा कि गांव का ही अजीत और अमित युवाओं को विदेश भेजता है।
इसके बाद रणधीर अपने बेटे अमन और भांजे मनोज के साथ मंजीत से मिलने हसनगढ़ पहुंचे। वहां मंजीत ने अजीत और अमित से मिलवाया और यूरोप भेजने के नाम पर नवंबर 2023 में 7 लाख 4500 रुपये में डील तय हुई।
विज्ञापन
रणधीर ने 6 लाख रुपये नकद मंजीत के घर पर अजीत और अमित को दिए और 1 लाख 4500 रुपये फोन पे के माध्यम से अजीत के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने अमन को वर्क वीजा पर यूरोप भेजने के बजाय पर्यटक वीजा पर दुबई भेज दिया। वीजा समाप्त होने पर अमन को दुबई में बंधक बना लिया गया।
रणधीर ने अपने खर्चे पर अमन को वापस भारत बुलवाया। शिकायत में रणधीर ने बताया कि उन्होंने जब पंचायत के माध्यम से बात की तो आरोपियों ने पैसे लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में इन्कार कर दिया।
शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।