फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   seven hgorses found glanders infected

Jind News: सात घोड़े मिले ग्लैंडर्स से संक्रमित, तीन केयर टेकर के लिए सैंपल तीनों मिले नेगेटिव

Tue, 10 Jan 2023 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
seven hgorses found glanders infected
जींद। पिछले दिनों घोड़ों में आया ग्लैंडर्स संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। दो महीने पहले जिले में एक घोड़े में ग्लैंडर्स संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब पशुपालन विभाग के पास सात घोड़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पशुपालन विभाग ने एरिया नोटिफाई करके रिपोर्ट सरकार के पास भेजी है। अब सरकार को फैसला करना है कि इस क्षेत्र में रहने वाले घोड़ों को मारा जाएगा या फिर केवल पॉजिटिव केस आए घोड़ों को ही मारा जाएगा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने इन घोड़ों के केयरटेकर के भी सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग को भेजे थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है क्योंकि यह वायरस मनुष्य में भी फैल सकता है। डेढ़ माह बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोबारा से केयरटेकर का सैंपल लिया जाएगा। नवंबर माह में शहर की एक मार्केट में एक व्यक्ति के घोड़े को टांग में चोट लगी थी। जख्म ठीक नहीं होने पर उसे हिसार ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया था तो घोड़े के लक्षण देखते हुए उसका ग्लैंडर्स बीमारी का सैंपल लिया गया था, जो जांच में पॉजिटिव मिला। उसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा दूसरे कई घोड़ों के सैंपल भरे थे। जांच में सात घोड़े और पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इन घोड़ों के तीन केयर टेकरों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, ताकि यह पता चल सके कि ग्लैंडर्स बीमारी घोड़ों से केयर टेकर तक नहीं पहुंच गई हो। क्योंकि यह संक्रामक बीमारी है और फैलने का खतरा होता है। पशुपालन विभाग द्वारा अब कमेटी का गठन कर दिया गया है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रविंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार से नोटिफाई होने के बाद ही घोड़ों को लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घोड़े पशुपालन विभाग की देखरेख में हैं। डॉ. हुड्डा ने कहा कि संक्रमित घोड़े किस एरिया में मिले हैं, उसकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed