{"_id":"659c34ebc20729edc4059fb6","slug":"seven-bags-of-cumin-stolen-case-registered-jind-news-c-199-1-jnd1001-11392-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जीरी के सात बैग चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जीरी के सात बैग चोरी, मामला दर्ज
Mon, 08 Jan 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। शहर की मेला मंडी से एक कमीशन एजेंट की दुकान के सामने रखे जीरी के बैगों में से सात बैग चोरी हो गए। शहर थाना नरवाना पुलिस ने कमीशन एजेंट की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। मेला मंडी में दुकान के कमीशन एजेंट ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मंडी में दुकान नंबर 207 है। सोमवार सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच उसकी दुकान के सामने से छप्पर के नीचे से जीरी के थोक में से कुछ लोग सात बोरी जीरी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना मार्किट कमेटी के कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन