{"_id":"6929ed10da8da024ea0263a4","slug":"serving-cow-mother-is-a-great-merit-shravan-kumar-jind-news-c-199-1-jnd1010-144575-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमाता की सेवा करना महापुण्य कार्य : श्रवण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमाता की सेवा करना महापुण्य कार्य : श्रवण कुमार
विज्ञापन
28जेएनडी05 : हरियाणा गो सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग को स्मृति चिन्ह देते हुए। स्रोत शहरव
- फोटो : सांकेतिक
जींद। जुलाना खंड के गांव गतौली स्थित योगेश्वर बॉक्सर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग को जिला ब्राह्मण सभा प्रधान धर्मवीर पिंडारा व उनके साथियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
श्रवण कुमार ने कहा कि गोमाता की सेवा करना महापुण्य कार्य है। गाय सिर्फ पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गो सेवा से न केवल धार्मिक पुण्य मिलता है बल्कि मनुष्य में दया, सेवा और सद्भाव के गुण विकसित होते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हरियाणा को बेसहारा गो-मुक्त बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है और गोशालाओं को निरंतर अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे देशी नस्ल के गोवंश संरक्षण को नई गति मिली है। कार्यक्रम में धर्मवीर शर्मा, रमेश, ईश्वरदत्त, बीरेंद्र बिरोली, वीरेंद्र पिंडारा, जयंत और रियांश मौजूद रहे।