फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seeing the change in the weather, the farmers started worrying

मौसम का बदला तेवर देख किसानों को सताने लगी चिंता

Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seeing the change in the weather, the farmers started worrying
मौसम के बिगड़े तेवरों से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। शनिवार को एक-दो जगह हल्की फुहार पड़ी लेकिन दिनभर आसमान में तेज हवाओं के साथ बादल इधर से उधर तैरते नजर आए। इस कारण बारिश की संभावना बन रही है। दो दिन से ऐसा ही मौसम चल रहा है। तापमान में गिरावट आने से ठंड का अनुभव भी होने लगा है। इस समय यदि बारिश हुई तो धान, कपास व बाजरा की फसल को नुकसान हो जाएगा, इसी कारण किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 97 प्रतिशत व हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने के साथ हलकी से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को दिन का आगाज आकाश में छाये बादलों तथा हलकी फुहारों के साथ हुआ। दिनभर आकाश में बादलों का जमावड़ा लगा रहा तो बीच-बीच में हल्की फुहार भी गिरती रही। मौसम को देखते हुए किसानों ने धान कटाई तथा कढ़ाई का कार्य रोक दिया, साथ ही कपास चुगाई, बाजरा निकालने का कार्य भी प्रभावित हुआ। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि 11 अक्तूबर तक आकाश में बादल छाये रहने के साथ हलके से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और भी गिरावट आएगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वह काटी गई फसलों को संरक्षित कर ले और मौसम को देखते हुए कटाई तथा कढ़ाई के कार्य को रोक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed