{"_id":"5d24d7928ebc3e6d15259b6f","slug":"sector-rescues-donation-on-anhonsment-jind-news-rtk503664215","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसेंट को लेकर सेक्टर वासियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसेंट को लेकर सेक्टर वासियों ने दिया धरना
विज्ञापन
लंबे समय से एन्हांसमेंट के खिलाफ चल रहा आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। एन्हांसमेंट के पुनर्मूल्यांकन को लेकर गठित कमेटी की सिफारिश लागू करने की मांग को लेकर हुडा निवासियों ने संपदा अधिकारी कार्यालय में धरना दिया।
सेक्टर नौ एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास ढिगाना ने बताया कि प्रदेशभर के एन्हांसमेंट पीड़ित पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे है। इस पर सरकार ने एक कमेटी का गठन किया और कमेटी ने चार महीने पहले अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। ढिगाना के अनुसार कमेटी ने माना है कि एन्हांसमेंट की गणना गलत तरीके से की गई है। पहले तो सरकार ने कमेटी की रिपोर्ट को ही सार्वजनिक नहीं किया। जब लोगों ने इसे प्राप्त किया है तो सरकार रिपोर्ट की सिफारिशें को लागू करने से बच रही है। ढिगाना के अनुसार यदि कमेटी की सिफारिश लागू की जाती हैं तो करीब 80 प्रतिशत एन्हांसमेंट राशि कम हो जाएगी।
जींद में तीन हजार लोगों को मिलेगी राहत
ढिगाना ने कहा कि जींद शहर में करीब तीन हजार लोगों को एन्हांसमेंट के नोटिस दिए गए हैं। सरकार द्वारा इन पर करीब 78 करोड़ रुपये की एन्हांसमेंट थोपी जा रही है, जबकि कमेटी की सिफारिश के अनुसार यह राशि नाममात्र की रह जाएगी और लोग यह राशि आसानी से भर भी देंगे।