फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM visited the additional mandi and personally checked the moisture content of PR paddy using a meter.

Jind News: एसडीएम ने अतिरिक्त मंडी का किया दौरा, खुद मीटर से जांची पीआर धान की नमी

Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
SDM visited the additional mandi and personally checked the moisture content of PR paddy using a meter.
फोटो 16जेएनडी20-किसानों के बीच पहुंची एसडीएम सुमन यादव समस्याओं को सुनते हुए। स्रोत किसान
किसानों से बोलीं एसडीएम, परेशानी होने पर कभी भी मिलें, औने-पौने दामों पर खरीद की लिखित शिकायत दें
विज्ञापन

उचाना। किसानों को नमी के नाम पर परेशान करने और औने-पौने दामों पर फसल खरीदने सहित अन्य आरोपों के बीच एसडीएम सुमन यादव ने अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने पीआर धान की ढेरियों पर पहुंचकर खुद मीटर से नमी की जांच की और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
एसडीएम ने कहा कि किसानों को मंडी में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो वे उनसे किसी भी समय मिल सकते हैं। किसानों द्वारा औने-पौने दामों पर फसल खरीदने के लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि किसान इस संबंध में लिखित शिकायत दें ताकि ऐसा करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। वह निरंतर मंडी का दौरा कर रही हैं।
विज्ञापन

धान के उठान सहित अन्य जो समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका तत्परता से समाधान करवाया जा रहा है। किसानों को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। शासन और प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि खरीदी गई धान की फसल के बदले किसानों के खातों में अब तक साढ़े छह करोड़ रुपये की पेमेंट पहुंच चुकी है। प्रशासन की ओर से खरीद और उठान प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed