फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM got his vehicle weighed and checked Dharamkate, all found correct

Jind News: एसडीएम ने अपनी गाड़ी का वजन करवाकर जांचे धर्मकाटे, सभी सही मिले

Wed, 24 Apr 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
SDM got his vehicle weighed and checked Dharamkate, all found correct
23जेएनडी06: मंडी में आढ़तियों, किसानों व अ​धिकारियों से बातचीत करते हुए एसडीएम गुलजार मलिक। स्र
जींद/उचाना। उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक ने उचाना अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उठान कार्य में ठेकेदार रुचि बनाए रखें। कोताही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों से पूछा की गेट पास, बारदाने व फसल खरीद में किसी प्रकार की कोई कमी तो नहीं है। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गेट पास की भी व्यवस्था पूरी तरह से व्यवस्थित रखें। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि वे फसल खरीद का कार्य निरंतर जारी रखें और मंडियों से फसल उठान का कार्य भी साथ करते रहें, ताकि किसान मंडियों में अपनी फसल सहजता से उतार सके। अब मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है, इसलिए पर्याप्त व्यवस्थाएं पूर्ण रखें। गर्मी के मौसम के मध्य नजर पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वाटर कूलरों की व्यवस्था मंडियों में की गई है। अगर पानी की कमी नजर आए तो तुरंत अतिरिक्त व्यवस्था करवाएं। उन्होंने किसानों से कहा कि फसलों को सुखाकर मंडियों में लाएं ताकि फसल खरीद का कार्य तुरंत हो सके। उन्होंने मार्केट कमेटियों के अधिकारियों को कहा कि अगर उन्हें फसल खरीद के कार्य में कोई भी अड़चन आ रही है तो तुरंत सूचित करें। हर समस्या का समाधान तुंरत करवाया जाएगा ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके तत्पश्चात एसडीएम गुलजार मलिक ने उचाना में स्थापित सभी धर्म कांटों का निरीक्षण किया और उन सभी धर्म कांटों पर स्वयं अपनी गाड़ी का वजन करवाया और सभी गाड़ियों में धर्मकांटों पर गाड़ी का वजन बराबर पाया गया। उन्होंने सभी धर्मकांटों के प्रमाणपत्र भी चेक किए जो सही पाए गए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव संदीप कुमार, पूर्व प्रधान दाड़न खाप दलबीर सिंह, मंडी एसोसिएशन प्रधान सत्यवान, हरदीप डूमरखां व लाला रामनिवास करसिंधु मौजूद रहे।

23जेएनडी06: मंडी में आढ़तियों, किसानों व अधिकारियों से बातचीत करते हुए एसडीएम गुलजार मलिक। स्र

23जेएनडी06: मंडी में आढ़तियों, किसानों व अधिकारियों से बातचीत करते हुए एसडीएम गुलजार मलिक। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed