फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SD College Narwana became the champion of handball competition

Jind News: हैंडबॉल प्रतियोगिता का एसडी कॉलेज नरवाना बना चैंपियन

Sun, 01 Mar 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
SD College Narwana became the champion of handball competition
28जेएनडी32-सीआरएसयू में आयोजित प्रतियागिता की विजेता हैंडबॉल टीम। स्रोत संस्थान
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को दूसरे दिन हिंदू कन्या महाविद्यालय व एसडी कॉलेज नरवाना के मध्य है फाइनल मैच खेला गया। इसमें एसडी कॉलेज नरवाना ने हिंदू कन्या महाविद्यालय को 20-18 के अंतर से हरा दिया। विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्यवान मलिक ने मेडल पहनlकर सम्मानित किया।
उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने, खेल और आजीविका के अवसर के साथ जोड़कर देखने के संबंध में खिलाड़ियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता के बाद विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला टीम का चयन किया गया। इसमें 24 खिलाड़ी दल ट्रेनिंग कैंप के लिए रखे गए। 20 से 24 मार्च तक यह तीन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश शिमला में भाग लेंगे।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय खेल परिषद खिलाड़ियों के लिए विभिन्न सत्रों पर अवसर प्रदान करती है कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में अपने प्रतिभागिता कर सकें। इस अवसर पर डॉ. संगीता, मेजर सुरेंद्र, डॉ. अतुल सहारण, डॉ. मीणा, रणधीर खटकड़, कोच सीमा, कोच अनुमित, कोच गीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed