फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   scorched due to being hit by ht line

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से बालक झुलसा

Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
scorched due to being hit by ht line
अस्पताल के बाहर खड़े गांव पाजू कलां के लोग। - फोटो : Jind
गांव पाजू कलां में रविवार दोपहर को एक नौ वर्षीय बालक घर की छत के ऊपर से जा रही हाईवोल्टेज (एचटी) लाइन की चपेट में आने बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। ग्रामीणों ने कहा कि तत्कालीन एसडीएम मनदीप कुमार ने बिजली निगम को गांव के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन को हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन एक वर्ष बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली निगम की लापरवाही के कारण छत पर खेलते समय बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव पाजू कलां निवासी जयंत अपने घर की छत पर खेल रहा था। अचानक छत के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन ने जयंत को अपनी तरफ खींच लिया और उसे एकदम नीचे फेंक दिया। इसमें जयंत बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने जयंत को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना पाकर ग्रामीण जमा हो गए तथा बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव को आदर्श गांव योजना के तहत सांसद ने गोद लिया था। उसके बाद प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा था। तत्कालीन एसडीएम मनदीप कुमार ने गांव की समस्याओं को देखा था और इस बिजली लाइन को यहां से बदलने के निर्देश दिए थे। एक वर्ष बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चे के पिता बख्शीराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे के साथ हुए हादसे के जिम्मेदार बिजली निगम के एसडीओ, जेई, एएलएम व एलएम हैं। उसने पुलिस से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed