{"_id":"5f4404638ebc3e3cb354f183","slug":"scope-of-police-station-demanding-arrest-of-accused-for-attacking-businessman-jind-news-rtk5702976159","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का किया घेराव
विज्ञापन
शहर थाने के सामने नारेबाजी करते व्यापारी।
- फोटो : Jind
21 अगस्त शाम को काठ मंडी में व्यापारी विकाश पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिन पहले व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को 24 अगस्त शाम तक का समय दिया था। इसी के चलते व्यापारियों ने आरोपियों की मांग को लेकर शहर थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर डीएसपी रोहताश ढुल ने व्यापारियों को दोनों आरोपियों पिता और पुत्र की गिरफ्तारी के दस्तावेज दिखाकर शांत किया। डीएसपी ने व्यापारियों को बताया कि व्यापारी पर हमला करने के आरोपी अर्बन एस्टेट निवासी विश्वजीत व उसके पिता सरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी की दिन में दी थी जानकारी : डीएसपी
व्यापारी पर हमला करने के दोनों आरोपियों पिता पुत्र की गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा व्यापार एसोसिएशन के प्रधान समेत कई अन्य लोगों को दी थी। इसके बावजूद भी व्यापार एसोसिएशन लोगों को गुमराह तथा पुलिस प्रशासन का समय खराब करने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। यह कानून के खिलाफ है। व्यापारी पर हुए हमले के नाम पर कुछ व्यापारी ही राजनीति कर रहे हैं। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हर समय खड़ी रहती है। व्यापारियों को पुलिस के साथ सामंजस्य बनाना चाहिए न की बिना वजह नारेबाजी कर परेशान करे।
रोहताश ढुल डीएसपी।