फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   School teaches discipline in life along with values: Satish Shahpur

विद्यालय देता है संस्कारों के साथ जीवन में अनुशासन की सीख : सतीश शाहपुर

Mon, 25 Aug 2025 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
School teaches discipline in life along with values: Satish Shahpur
25जेएनडी06-बिटानी गांव के स्कूल में पहुंचे उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर। स्रोत प्रशासन
सफीदों। उपमंडल के बिटानी गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यालय में 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा केंद्र स्थापित करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने कहा कि पिछले दिनों हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों का आईरिस व फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक सत्यापन निर्धारित केंद्रों पर संपन्न करवाया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, उन्हीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है और इसे 30 अगस्त तक जारी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई-लिखाई का स्थान नहीं, बल्कि वह पवित्र स्थल है, जहां बच्चे अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने का संकल्प लेकर प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा दिलाकर उनका उज्ज्वल भविष्य देखना चाहते हैं। विद्यालय बच्चों को न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और जीवन के मूल्य भी स्थापित करता है। यही कारण है कि शिक्षा को शेरनी का दूध कहा गया है, जिसे पीकर बच्चे जीवन में ऊंचाइयां छूते हैं। अध्यापकों का भी दायित्व है कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसा वातावरण तैयार करें, जिससे वे आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और योग्य नागरिक बन सकें।
जो बच्चे पढ़ाई में मन लगाते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो वही उनके माता-पिता के सपनों को साकार करते है। सरकार भी नशे की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही है लेकिन इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने स्कूल द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश मलिक, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सफीदों के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र पाल, कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य बलजीत सिंह, डॉ. कुलदीप गोयत, सोमदत्त रेढू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता देवी, सरपंच सरिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed