फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   school owners murder accused arrested

Jind News: निजी स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2022 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
school owners murder accused arrested
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा में पिछले साल जून महीने में निजी स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झज्जर जिला के गांव डीघल निवासी अंकित उर्फ मोनू के तौर पर हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 14 जून 2021 को थाना उचाना के अंतर्गत अलीपुरा गांव में निजी स्कूल संचालक सुरेश की कार सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने हर्ष वासी डीघल, संजीत उर्फ सन्नी वासी सुनारिया, लोकेश उर्फ गोगी वासी शीतल नगर कॉलोनी रोहतक सहित कई अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपी के घर बनाई थी हत्या की योजना
डीघल गांव निवासी अंकित उर्फ मोनू ने अपने गांव के ही साथी हर्ष, सुनारिया गांव निवासी संजीत उर्फ सन्नी, शीतल नगर रोहतक निवासी लोकेश उर्फ गोगी के साथ मिलकर 14 जून 2021 को अलीपुरा गांव के रहने वाले सुरेश की गोली मारकर हत्या करने की साजिश आरोपी के घर बैठकर रची गई थी। मृतक सुरेश हत्या के मामले में पीजीआई थाना रोहतक में गवाह था, जिसकी रोहतक अदालत में गवाही नहीं हुई थी। आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी इंचार्ज निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ जींद को सौंपी गई थी। सीआईए स्टाफ जींद ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डीघल गांव के हर्ष को पांच जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर लिया था। 22 जुलाई 2021 को 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश संजीत उर्फ सन्नी और 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नवीन उर्फ भोलू वासी रिठाल, 13 अक्तूबर 2021 को सचिन उर्फ जाजे वासी सुनारिया, अर्पित वासी सुनारिया को जो हत्या की साजिश में शामिल था, को पकड़ा गया था। इनके समेत सात आरोपियों को पहले ही सीआईए स्टाफ जींद गिरफ्तार कर चुका है। अब हत्या की साजिश में शामिल आरोपी अंकित को सीआईए जींद ने काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीघल गांव के आरोपी अंकित उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर पर ही निजी स्कूल संचालक की हत्या करने की योजना बनाई गई थी। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। - अनूप सिंह, इंचार्ज, सीआईए जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed